ईसीएचएस स्टेशन मुख्यालय डलहौजी के नेतृत्व में ईसीएचएस मेडिकल टीम की ओर से सैनिक विश्राम गृह चंबा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का नेतृत्व डॉ. युक्ति धर शर्मा ने किया। इस दौरान मेडिकल टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उन्हें जरूरी सलाह दी। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग असिस्टेंट लाभ सिंह और सुदर्शन सिंह सहित वाहन चालक भी मौजूद रहे। मेडिकल टीम ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा उन्हें चिकित्सा सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाना रहा।