फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा स्कूल में जिला स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन, 70 विद्यार्थियों ने लिया भाग

चंबा। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में जिला स्तरीय हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 11 पीएम श्री विद्यालयों के करीब 60 से 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई और आधुनिक तकनीक पर आधारित विभिन्न नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद मेजबान विद्यालय चंबा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, एडीएम चंबा अमित मेहरा और डीपीओ डाइट उपमा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें