फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: डीसी के नहीं पहुंचने पर भड़के प्रदर्शनकारी, चंबा के मुख्य चौक पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले को लेकर चंबा में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। उपायुक्त के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर के मुख्य चौक पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारी उपायुक्त को मौके पर बुलाने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। चक्का जाम के चलते शहर में यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गोवंश के अवशेष मिलने की घटना से लोगों में आक्रोश है। ऐसे में प्रशासन को मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुननी चाहिए थी। उपायुक्त के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने मुख्य चौक पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मामले में संलिप्त लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चौक पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उपायुक्त चंबा या पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक चक्का जाम जारी रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों के रोष और प्रशासन से वार्ता की मांग के बीच अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें