फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: जय सिंह बोले- चिकित्सकों को बचाने में जुटे हैं मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस

मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्ची और एक व्यक्ति की मौत के मामले को लेकर प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सचिव जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस मामले की वास्तविकता सामने लाने के बजाय अपने चिकित्सकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जय सिंह ने कहा कि अस्पताल में ऑन कॉल चिकित्सकों को बुलाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि जिस समय संबंधित चिकित्सक को अस्पताल पहुंचने की आवश्यकता थी, उस समय वाहन कहां था और उसका इस्तेमाल किस कार्य के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आपात स्थिति के दौरान चिकित्सकों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। जय सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्ची और व्यक्ति की मौत से जुड़े मामले में जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। जय सिंह ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस की ओर से मामले को दबाने और लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें