फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: केवल सिंह पठानिया बोले- किशाऊ बांध परियोजना का समझौता निर्णायक और ऐतिहासिक

चंबा। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हुआ समझौता हिमाचल प्रदेश के लिए निर्णायक और ऐतिहासिक है। कहा कि समझौते के तहत प्रदेश को परियोजना से 211 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसके उत्पादन पर होने वाला खर्च हिमाचल को नहीं उठाना पड़ेगा। उनके अनुसार परियोजना पूरी होने के बाद प्रदेश को सालाना करीब 1200 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। प्रेस वार्ता में पठानिया ने वाइल्ड फ्लावर हॉल के मालिकाना हक को भी प्रदेश के आर्थिक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला बताया। कहा कि 23 वर्ष से एक रुपये की लीज पर चल रहे होटल की लीज रद्द होने के बाद प्रदेश को मालिकाना हक मिला है। इससे करीब 450 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और हर वर्ष लगभग 20 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। कहा कि बीबीएमबी से हिमाचल की लंबित 7200 करोड़ रुपये की राशि की प्राप्ति के लिए सरकार प्रयासरत है। शानन और बैरास्यूल परियोजनाओं की 40 वर्ष की निर्धारित अवधि पूरी होने का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें