फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: खाद्य प्रसंस्करण की दो नई परियोजनाओं को मंजूरी, जिले में संख्या 11 पहुंची

आशीष कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 05:55 PM IST

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के तहत बिलासपुर जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दो और परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। जिला स्तरीय समिति की बैठक में राकेश कुमार धीमान की दुग्ध आधारित उत्पाद निर्माण परियोजना और सविता देवी की मसाला आधारित परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इन दो परियोजनाओं की मंजूरी के साथ जिले में योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। योजना के तहत दोनों लाभार्थियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत तक पूंजीगत अनुदान मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये प्रति इकाई है। इससे नए खाद्य प्रसंस्करण उद्यम स्थापित करने के साथ युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक में बताया गया कि इन दो परियोजनाओं से पहले जिले में नौ लाभार्थियों की परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इनमें लहसुन, दूध, बेकरी, अदरक-लहसुन, पशु आहार और दाल आधारित उत्पादों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार ने बिलासपुर जिले में योजना के तहत 60 परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी बैंकों की शाखाओं को कम से कम एक-एक परियोजना स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें