फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: श्री नयना देवी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता चंद्रघंटा के किए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। माता के दरबार में सुबह से ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। तीसरे नवरात्र पर भक्तों ने माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन की व्यवस्था कतारों के माध्यम से की जा रही है, ताकि भक्तों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए जा सकें। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने सेक्टर अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं को कतारों में व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ के बीच व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सदाव्रत लंगर में भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई है। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के पुजारी उमेश गौतम ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन माता दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र के चलते श्री नयना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें