ग्राम पंचायत कौडांवाला को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया। इसको लेकर पंचायत में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। बैठक में डॉ. अर्चना शारदा और डॉ. तन्वी पठानिया ने ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत कौडांवाला की प्रधान कुलविंदर कौर, उप प्रधान वीरू राम सोढ़ी औ वार्ड सदस्य भूपेंद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।