फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में छात्राओं ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेश

युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से बुधवार को बिलासपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। तंबाकू मुक्त युवा अभियान (टीएफवाईसी 4.0) के तहत आयोजित इस रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। रैली उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। रैली में जीएनएम स्कूल बिलासपुर की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं को तंबाकू मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखना और उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। नशे के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी जरूरी है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। डॉ. शर्मा ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में उपायुक्त किरण भड़ाना, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनंत चौहान और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गुरंग भी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें