फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया सेवा का संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वाहण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत स्वाहण की प्रधान अमरजीत कौर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और स्वाहण गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। इसके अलावा गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्यों में श्रमदान किया। मुख्यातिथि अमरजीत कौर ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एनएसएस की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। समापन समारोह में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें