फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर फोरलेन पर बाइक की टक्कर से 67 वर्षीय महिला की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 67 वर्षीय महिला की जान चली गई। कोठी के पास सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक की टक्कर से महिला के घायल होने की घटना कैद हुई है। मृतका की पहचान सीता देवी निवासी बैहना जट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को सीता देवी कोठी के पास फोरलेन सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें महिला के सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल होने की घटना कैद हुई है। फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। घटना के बाद पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें