फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति घायल; ट्रक ने बाइक को मारी थी टक्कर

रक्षाबंधन पर भाई को रक्षासूत्र बांधने के बाद पति के साथ घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गया। हादसा शनिवार दोपहर बाद एनएच-44 पर मुरथल फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गांव भटपुरा हाल किरायेदार सेक्टर-10 द्वारका, दिल्ली निवासी श्यामा यादव (44) अपने पति दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के अवसर पर कुंडली में भाई पवन को राखी बांधने गई थी। वहां से दोनों शनिवार का अपने घर द्वारका लौट रहे थे। बताया गया कि कुंडली से द्वारका जाने के दौरान वे रास्ता भटक गए और बाइक से मुरथल के पास एनएच-44 पर पहुंच गए। इसी दौरान मुरथल फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। हादसे में श्यामा यादव को गंभीर चोटें लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें