फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का लें संकल्प-महीपाल ढांडा

सोनीपत। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित रन फॉर यूनिटी को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सोनीपत विधायक निखिल मदान ने युवाओं के साथ दौडते हुए शहरवासियों को एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने युवाओं को राष्टï्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उस संकल्प को दोहराने का अवसर है, जिसके बल पर सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राजनीतिक सूझबूझ और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण ही आज हम एक एकीकृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं। सरदार पटेल ने देश को एकता की मजबूत नींव दी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारत को सशक्त, समृद्ध और श्रेष्ठ बनाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण करवाकर सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह प्रतिमा न केवल उनके महान योगदान की याद दिलाती है, बल्कि प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना भी देश की एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम रहा है। आज एक भारत, श्रेष्ठ भारत का विचार देश के कोने-कोने में जनभावना बन रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें