फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पूर्व विधायक ने राई हलके के गांवों में किया जनसंपर्क, सम्मान दिवस का दिया न्योता, रामफल कुंडू ने अपराध, रोजगार, महंगाई और जनसुविधाओं को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने रविवार को राई हलके के दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को 27 सितंबर को नूंह में जननायक देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान दिवस समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। रामफल कुंडू ने कहा कि हरियाणा की जनता आज अपराध, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ने से आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गांवों में पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है तथा चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, लेकिन सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज सुनने के बजाय अपनी राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले समय में हरियाणा की राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि समारोह को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि सोनीपत जिला पूरे हरियाणा में सबसे बड़ी भागीदारी दर्ज कराकर नंबर एक पर रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को समारोह का न्योता दे रहे हैं और प्रत्येक हलके से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता अजीत आंतिल, पूर्व एसपी अनूप दहिया, हलका अध्यक्ष प्रदीप दहिया, प्रदेश सचिव अशोक कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहर सिंह चौहान, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद मोदी, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें