फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खापों के प्रतिनिधि के जरिए भाईचारा मजबूत करने के लिए गांव-गांव संदेश दिए जाएंगे : कैप्टन अभिमन्यु

सोनीपत। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी बातचीत के माध्यम से भ्रम और अविश्वास दूर कर भाईचारे को मजबूत करना होगा। इसके लिए हर जिले में आम आदमी, 36 बिरादरी की सरदारी और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर हजारों लोगों को एकजुट किया जाएगा। पूर्वजों ने हजारों वर्ष पहले जिस भाईचारे की नींव रखी थी, उसे मजबूत करना समय की जरूरत है। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रविवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में सर्व समाज भाईचारा की ओर से आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। समारोह में 36 बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी बोलचाल एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। राजनीति में जाति और धर्म के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वह सामाजिक भाईचारे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो समाज को बांटकर अपना हित साधते हैं। ऐसे लोग अपनी व्यक्तिगत कमजोरियों, योग्यता, चरित्र और कार्यक्रमों की कमियों को छिपाने के लिए जातियों के बीच विभाजन पैदा करते हैं। समाज को जागरूक होकर ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाईचारा स्नेह मिलन का उद्देश्य ऐसे लोगों को पहचानना है, जो एक समाज या जाति को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। सामाजिक लोगों को ऐसे तत्वों को पहचानकर उन्हें नकारना होगा। सामाजिक मंच से सज्जन प्रवृत्ति को करेंगे सक्रिय कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाईचारा स्नेह मिलन राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार का आंदोलन है। इतिहास में भाईचारा खंडित करने के प्रयास होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने भी समाज को अपने दुश्मनों को पहचानने का संदेश दिया था। खापों के प्रतिनिधि, सामाजिक और व्यापारी संगठनों के माध्यम से अब गांव-गांव जाकर भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। समाज को तोड़ने वालों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ूंगा भाजपा पर भाईचारा तोड़ने के आरोपों के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने वर्ष 2016 के घटनाक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज को ईमानदारी से आकलन करना चाहिए कि कौन लोग सामाजिक माहौल में जहर घोलने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई समाज को नुकसान पहुंचाने और तोड़ने वालों के खिलाफ है और वह जिंदगी की आखिरी सांस तक ऐसे लोगों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें