फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना: हाईटेंशन लाइन लगाने का विरोध करने पर आंवली गांव में 16 किसान डिटेन, पुलिस पहरे में काम शुरू

गोहाना। आंवली गांव के किसानों ने खेतों में सीवानी-जाजी पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन का विरोध किया। किसानों ने एजेंसी के कर्मचारियों के काम का भी विरोध किया। किसानों के विरोध की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और विरोध कर रहे 16 किसानों को डिटेन कर लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मशीनें मंगवाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस कार्रवाई के चलते गांव आंवली दिनभर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। किसान मार्केट रेट के अनुसार उचित मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से विरोध कर रहे थे और उन्होंने आंवली सहित कई जगहों पर काम रुकवा रखा था। बुधवार को भी किसान प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांग रहे थे, लेकिन प्रशासन ने काम शुरू कराने का निर्णय लिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने मौके पर मौजूद 16 किसानों को डिटेन कर बरोदा थाने भेज दिया। इसके बाद मौके पर विरोध करने के लिए कोई नहीं पहुंचा और प्रशासन ने तुरंत मशीनें लगवाकर काम शुरू करवा दिया। इससे पहले किसान इस लाइन के विरोध में जून से ही गांव गुहणा में विरोध करते हुए धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा मिलना चाहिए। जिस खेत में टावर लगाता है उसकी कीमत कम हो जाती है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीडीपीओ मुनीष मलिक मौके पर मौजूद रहे। वहीं डीसीपी विक्रांत भूषण, एसीपी राजीव सिंह व देवेंद्र ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें