फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में शराब के नशे में दोस्त ने पीटकर की युवक की हत्या

सेवली गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में भागलपुर, बिहार निवासी अनुज गुप्ता की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। अनुज गांव में किराए पर रहकर जींस पर रंग करने वाली फैक्टरी में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी, एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शराब पीने के दौरान हुआ विवाद एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि अनुज गुप्ता अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोस्त ने अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें