फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने बंद रखी नई अनाज मंडी, एक लाख बैग धान का करवाया उठान

गोहाना। नई अनाज मंडी के आढ़तियों ने बुधवार को नई अनाज मंडी बंद रखी। बुधवार को अनाज मंडी में फसल की खरीद नहीं हुई। इस दिन आढ़तियों ने केवल पहले से खरीदी हुई फसल का उठान करवाया। एजेंसी ने अनाज मंडी से दिनभर में करीब एक लाख बैग का उठान करवाया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी चला। नई अनाज मंडी में करीब 1293290 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसान धान की कटाई का कार्य कंबाइनों से करवा रहे हैं। इसके चलते अनाज मंडी में फसल की आवक मंडी की क्षमता से अधिक हो रही है। फसल की आवक की तुलना में उठान काफी धीमा है। फसल की आवक के दौरान एजेंसी अनाज मंडी से 55 से 60 हजार बैग का ही उठान करवा पाती है। जबकि फसल की आवक उठान से दोगुणा तक हो रही है। उठान कम होने के कारण अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ जाती है। किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। अनाज मंडी में फसल उतारने की व्यवस्था बनाने के लिए बुधवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी बंद रखी। आढ़तियों ने किसानों को भी फसल लेकर आने से मना कर दिया था। एजेंसी ने देर शाम तक करीब एक लाख बैग का उठान करवाया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप मलिक का कहना है कि बैग का उठान होने से किसानों को मंडी परिसर में फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें