फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में यूनीफेस्ट-2026 का आगाज, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया शुभारंभ

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शुक्रवार को तीन दिवसीय 45वें इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल ‘यूनीफेस्ट-2026’ का आगाज हुआ। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने टैगोर सभागार में महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने की। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेशभर के करीब एक हजार युवा कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। पांच विधाओं संगीत, नृत्य, नाट्य, साहित्यिक और दृश्य कला के तहत 45 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। महोत्सव के लिए विश्वविद्यालय परिसर में छह मंच तैयार किए गए हैं। इनमें टैगोर सभागार, राधाकृष्णन सभागार, स्वराज सदन और एफडीसी सहित विभिन्न स्थल शामिल हैं। पहले दिन ग्रुप डांस, कोरियोग्राफी, स्किट, माइम, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, कविता पाठ, भाषण, पेंटिंग और फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें