गांव किशनगढ में स्पीड ने दो को अपने आगोश में ले लिया है। पहली बुधवार शाम पांच बजे की यह दुर्घटना हिसार रोहतक बाईपास पर बडेसरा कट पर पर घटी बाइक पर अपने घर आ रहे जितेंद्र 45 पुत्र रामचंद्र को तेज गति से चले आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जितेंद्र घर के पास में ढाबा चलाता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है जो पढाई कर रहे हैं। दूसरी घटना वीरवार सुबह की किशनगढ गांव में घटी जब हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर कार से हो गई। टक्कर लगने सड़क किनारे चार पाई पर लेटे किसान मामन 70 पुत्र बिष्णु पर कार चढ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में लिया है। बस चालक फरार बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। इस बारे में थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि दुर्घटना के बाद बस को इन पाउंड किया है। बस चालक की तलाश शुरु की गई है।