फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विधायक के घर के बाहर जमकर नारेबाजी

रोहतक। शहर में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गईं। भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा के घर के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी तैयारी कर रखी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोहाना अड्डे पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए विधायक के आवास के बाहर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने डटे रहे और जमकर नारे लगाते रहे।इस दौरान विधायक बीबी बत्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की सड़कें टूटी हैं, सीवरेज बदहाल है और नालों की सफाई नहीं हो रही। जनता उनसे हिसाब मांग सकती है, मेयर का उनसे हिसाब मांगना बेतुका है। वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस विधायक को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें