फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर समय से चूक रहीं रोडवेज डिपो की बसें

रोहतक। जिले के रोडवेज डिपो से अनेक बसें अपने काउंटर के समय से चूक रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। भिवानी के काउंटर पर 11:43 बजे तोशाम को जाने वाली भिवानी की बस को होना चाहिए था। हालांकि वह बस समय के अनुसार वहां पर मिली नहीं। इस दौरान एक निजी बस काउंटर पर डेरा डाले रही। इस बसे के यहां से चले जाने के थोड़ी देर बाद करीब 11:50 बजे भिवानी डिपो की बस पहुंची। यात्रियों ने बस के काउंटर पर लगने का भी इंतजार न किया आर इसके रुकते ही सवार होने के लिए खिड़की के पास चले गए। बस में चढ़ने के लिए बहुत धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते कुछ ही पलों में बस भर गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें