रोहतक। एशियन गेम्स में रोहतक के रुड़की गांव निवासी बाॅक्सर परवीन हुड्डा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उनकी जीत पर उनके परिजनों ने खुशी मनाई। परवीन की मां नीलम हुड्डा ने कहा कि आज हम बहुत खुश है, परवीन को मेहनत का फल मिला है। भगवान ने हमारी सुन ली। हम भगवान हनुमान जी की सवा मनी कराएंगे। बेटी 04 अक्तूबर को आ रही है, नई दिल्ली एअरपोर्ट से ही उसका स्वागत कर लाएंगे। भाई रवि ने कहा कि अब परवीन के लाैटने पर शाॅपिंग करेंगे। पिता लखपत हुड्डा ने कहा कि आज हम बहुत खुश हैं। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।