फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Naveen Updated Sun, 06 Sep 2026 05:25 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन के विजेता प्रतियोगियों को राव तुलाराम स्टेडियम के सामने बने मंच पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुबह 6 बजे आरंभ हुई 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल कर दौड़ अपने नाम की। रेस में दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र रहे तथा तीसरा पुरस्कार रामसंगरुप ने जीता। इसी मैराथन के महिला वर्ग में सरिता पाल पहले स्थान पर रही। दूसरा पुरस्कार सोनिका व तृतीय पुरस्कार नीता रानी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया। सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में यश को पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार मिला। इसी दौड़ में पंकज ने द्वितीय तथा शंकरदयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में पूजा सबसे आगे रही। दूसरे स्थान पर सोनिया व तीसरे स्थान पर नीलम ने बाजी मारी। मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर के प्रथम तीन विजेताओं को एक लाख, 50 हजार व 21 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार 5 किलोमीटर के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को 5100, 3100 व 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रायोजक कंपनी हीरो, पीएनबी, एसाई, मुसाबी व कंपनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल, पीपीपी के स्टेट कोआर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, धारुहेड़ा पालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें