फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने 100 से अधिक गांवों को दी राहत, 20 से ज्यादा फीडर चालू कराने में जुटी

रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण डीसी व एसपी भी फिल्ड में उतर आए हैं। इस दौरान बिजली सब स्टेशन का जायजा लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराने में मदद की। इससे 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सहित अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बिजली व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए प्रयास तेज किए। तकनीकी फॉल्ट दूर करने के लिए पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियरों, बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों की मदद ले रहे हैं। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने खुद भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बिजली व्यवस्था बहाल कराने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित जानकारों को मौके पर बुलाकर काम कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें