फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बापौली में बच्चों की रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला, दो महिलाओं समेत कई घायल

सनौली-पानीपत। बापौली गांव में स्कूल के बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी मोड़ ले लिया। सहपाठियों की आपसी दोस्ती से खफा दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने रंजिश रखते हुए एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। गली में शांतिपूर्वक बैठे परिजनों पर लाठी, डंडे और गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ितों की जान बचाई। बापौली थाना पुलिस ने 14 को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बापौली निवासी अंकुर ने बताया कि उसके दो भतीजे गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसी स्कूल में आरोपी पक्ष रामकिशन और सुभाष के चार लड़के भी पढ़ते हैं। अंकुर के भतीजों की स्कूल के अन्य छात्रों के साथ अच्छी दोस्ती थी। यह आरोपी पक्ष के लड़कों को नागवार गुजरती थी। इसी बात पर स्कूल समय में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। गली में बैठे परिजनों पर बोला हमला अंकुर ने बताया कि वह अपने भाई टिक्कू, पिता लख्मीचंद और मां शीला के साथ घर के बाहर गली में बैठे थे। इसी दौरान रंजिशन दर्जनों लोग लाठी-डंडे और गंडासियां से हमला कर दिया। हमले में वह व उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। बापौली थाना के प्रभारी फतेह सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। यहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। अंकुर की शिकायत पर महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें