फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में जिला बार के प्रधान वीरेंद्र मलिक समेत सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान वीरेंद्र मलिक समेत सभी पदाधिकारियों ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बार के वरिष्ठ अधिवक्ता शेर सिंह खर्ब ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान महिला उपप्रधान नीलम और उपप्रधान अमित आर्य ने भी शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में बार के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधान वीरेंद्र मलिक समेत अन्य पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम करने और बार की गरिमा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की बात कही। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें