फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नंबर प्लेट लगाकर रौब जमाने का आरोप, दो कारों पर कार्रवाई

समालखा/पानीपत। हथवाला रोड स्थित एसएफसी होटल के पीछे गली में ट्रैफिक पुलिस ने दो कारों को संदिग्ध नंबर प्लेट और सरकारी पहचान दर्शाने वाले स्टीकर के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार एक कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जबकि दूसरी कार की नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ की गई थी। दोनों वाहनों में सायरन हॉर्न भी लगे मिले। ट्रैफिक जोन इंचार्ज एएसआई सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस कर्मचारियों के साथ हथवाला रोड पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णा कॉलोनी निवासी राहुल अपनी मारुति अर्टिगा कार पर सरकारी नंबर लगाकर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एसएफसी होटल के पीछे गली में पहुंचकर सफेद रंग की अर्टिगा और सियाज कार को खड़ा देखा। पुलिस के मुताबिक अर्टिगा के पीछे बंपर पर अंग्रेजी में ‘Govt. Of India’ लिखा था। वहीं सियाज की डिग्गी पर ‘Govt. Of India PBSM Ministry’ लिखा मिला। दोनों वाहनों के आगे-पीछे लाल रंग की प्लास्टिक प्लेटें लगी थीं, जिन पर पीले रंग से सरकारी विभाग का नाम लिखा था। जांच में अर्टिगा का वास्तविक नंबर HR67F-7574 और सियाज का वास्तविक नंबर HR60N-4229 पाया गया। अर्टिगा राहुल के नाम तथा सियाज राजबीर के नाम पर पंजीकृत मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों में सायरन हॉर्न लगे होने की भी बात कही है। पुलिस ने राहुल और उसके पिता राजबीर के खिलाफ फर्जी सरकारी पहचान दिखाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना समालखा में मुकदमा नंबर 544 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें