पलवल में बुधवार को वीजेबी. जीजीएसएसएस पलवल कैंप में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने की। उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार विधाओं स्किट, रागिनी, लोक नृत्य एकल और लोक नृत्य समूह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक प्रस्तुत की।