पलवल। शहर में आयोजित हीरक जयंती समारोह में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान आयोजित पगड़ी बंधवाओ प्रतियोगिता ने लोगों का खूब मन मोहा। प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में पगड़ी बांधने की कला का प्रदर्शन किया। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने भी पगड़ी बंधवाई। उपायुक्त ने श्रेष्ठ पगड़ी बांधने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। देखिए, किस तरह पगड़ी के रंगों में नजर आई हरियाणा की आन-बान और शान।