पलवल में शहर थाना क्षेत्र के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित निधि अस्पताल में चार माह की गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मृतका के पति ने अस्पताल की डॉक्टर और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पति ने डॉक्टरों का बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराने, वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।