पलवल में नगर परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने प्रॉपर्टी आईडी क्लर्क सूरज को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और संपत्ति बेचने से संबंधित काम कराने के एवज में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में चार हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।