फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में व्यापारी पर हमले के विरोध में व्यापार सुरक्षा मंच ने किया प्रदर्शन

Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 02:08 PM IST

पुल बाजार के व्यापारी शशि भारत पर सोमवार रात हुए हमले के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी की। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने किया। व्यापारियों ने बताया कि शशि भारत सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर पुरानी मंडी स्थित घर जा रहे थे। महता चौक के अंदर रेलवे अंडरपास में पहले से दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक मुंह ढककर लाठी-डंडों के साथ बैठे थे। किशोरी लाल स्कूल के पास आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक अड़ा दी और लाठी-डंडों से उनकी टांगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को व्यापारियों ने लघु सचिवालय में नारेबाजी कर नुक्कड़ सभा की। एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गोपाल शरण गर्ग ने शहर के सभी अंडरपास पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और महता चौक पर स्थायी पीसीआर तैनात करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सुरेंद्र चौधरी, संजय गर्ग, सपना गुप्ता, बिशन सैनी, अमित गोयल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें