फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवेरा, नापला और निजामपुर में जाट सभा ने चलाया समाज सुधार अभियान

नारनौल। जाट सभा नांगल चौधरी समाज सुधार कमेटी की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गांव-गांव जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कमेटी के सदस्यों ने पवेरा, नापला और निजामपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। अभियान के दौरान मृत्यु भोज बंद करने, मृत्यु के समय शोकाकुल परिवार द्वारा रिश्तेदारों को रुपये-पैसे देकर मान-सम्मान करने की परंपरा को समाप्त करने तथा विवाह जैसे शुभ अवसरों पर बेटियों की ओर से बर्तन लाने की परंपरा को बंद करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक आयोजनों को अनावश्यक खर्च और दिखावे से मुक्त कर सादगी को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। ऐसे प्रयासों से समाज में आर्थिक बोझ कम करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान कुलदीप जेलदार, सतपाल दहिया, जसवंत सिंह, हजारीलाल, चैनसुख सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें