फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल नहरों में पानी नहीं, बारिश का भी इंतजार, बाजरे की फसल हो रही प्रभावित

नारनौल। निजामपुर क्षेत्र में बारिश की कमी और नहरों में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान फसलों को बचाने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के अनेक किसान सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन इस समय पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी बाजरा व ग्वार की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी लगातार कम होती जा रही है। वहीं नहरों में भी पानी उपलब्ध नहीं होने के चलते किसानों के पास फसल की सिंचाई का कोई पर्याप्त विकल्प नहीं बचा है। किसान जगदीश, मुख्तार, लालचंद, मुकेश, राजकुमार और नरेंद्र ने बताया कि बाजरा ग्वार की फसल को इस समय पानी की बेहद जरूरत है। बारिश नहीं होने के कारण फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई या नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें