फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल : नारनौल में केसरी दंगल व सीनियर कुश्ती ट्रायल शुरू, पहलवानों ने दिखाया दमखम

नारनौल । ट्रायल मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाया दम-खम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में केसरी दंगल व सीनियर वर्ग के कुश्ती ट्रायल मुकाबलों का आयोजन किया गया। ट्रायल के दौरान सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक पहलवानों का वजन किया गया और दोपहर 12 बजे मुकाबले शुरू हुए। इसमें जिले भर की अकादमियों व अखाड़ों से पहलवानों ने भाग लिया और दमखम दिखाया। प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि 17 व 18 अक्टूबर तक सुभाष स्टेडियम में कुश्ती ट्रायल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अंडर-17, अंडर-20, सीनियर वर्ग, जिला कुमार व जिला केसरी वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें