फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: तीन हजार की रिश्वत लेते अदालत में तैनात कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

नारनौल। न्यायिक परिसर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए अदालत में तैनात अहलमद सुमन कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक कोर्ट केस के फैसले की सत्यापित कॉपी देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग के आधार पर यह कार्रवाई की। एसीबी के इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाछोद निवासी धनीराम ने शिकायत दी थी कि उसका एक मामला अदालत में चल रहा था। मामले का फैसला होने के बाद वह उसकी सत्यापित कॉपी लेने के लिए अदालत गया था। आरोप है कि वहां तैनात अहलमद सुमन कुमार ने उससे कॉपी देने के बदले 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को उपलब्ध कराई। इसके बाद शिकायत की जांच करते हुए एसीबी ने रेडिंग पार्टी तैयार की। इस पर कार्रवाई के लिए सेशन जज से अनुमति ली गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में न्यायिक परिसर में रेड की गई। इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के अनुसार कार्रवाई के दौरान सुमन कुमार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान मुझे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मेरे पास फोन के माध्यम रेड की सूचना आई थी। इसके बाद मैं एसीबी कार्यालय पहुंचा और टीम के साथ न्यायिक परिसर गया। न्यायिक परिसर में एसीबी की टीम ने कार्रवाई की, जहां सुमन कुमार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जितेंद्र हुड्डा। एक्सईएन पब्लिक हेल्थ व ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें