हरियाणा सरकार के निर्देश पर आपातकालीन तैयारियों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के लिए जिला में आज लघु सचिवालय नारनौल के पीछे राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास-2 “ऑपरेशन शील्ड” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह व्यापक अभ्यास गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में सायं 5 बजे शुरू हुआ। इसी प्रकार सभी उपमंडल में भी यह अभ्यास किया गया।