फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: डीएवी शिक्षण संस्थान दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर लामबंद हुए क्षेत्रवासी

महेंद्रगढ़। डीएवी शिक्षण संस्थान को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर कनीना क्षेत्र के ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक, युवा और पूर्व विद्यार्थी लामबंद होने लगे हैं। इसी मांग को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने डीएवी शिक्षण संस्थान के मुख्य द्वार के बाहर बैठक कर संस्थान को जल्द पुन: संचालित करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र शर्मा ने की। बैठक से पहले उपस्थित लोगों ने शहीदी दिवस पर देश के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद लोगों ने डीएवी संस्थान को दोबारा शुरू कराने को लेकर चर्चा की। उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने कहा कि इतने बड़े शिक्षण संस्थान का वर्षों से बंद रहना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है। हरेंद्र शर्मा ने कहा कि डीएवी शिक्षण संस्थान करीब 58 एकड़ भूमि में स्थापित है और लंबे समय से बंद पड़ा है। यह संस्थान क्षेत्र में वर्षों तक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थी आगे चलकर सरकारी सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान के दोबारा शुरू होने से आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे। पूर्व छात्रों ने बताया कि जब संस्थान संचालित होता था, उस समय यहां अच्छी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध थीं। उन्होंने कहा कि डीएवी शिक्षण संस्थान 1995 में शुरू हुआ था और वर्ष 2018 से बंद है। इस दौरान हजारों विद्यार्थियों ने यहां शिक्षा प्राप्त की। आज इनमें से अनेक विद्यार्थी सरकारी सेवाओं तथा विभिन्न निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने कहा कि संस्थान के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही शिक्षण संस्थान के पुन: संचालन से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से डीएवी संस्थान को दोबारा शुरू कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम कनीना, नगर पालिका प्रशासन और नगर पालिका प्रधान को भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लोगों ने कहा कि वे संस्थान को दोबारा शुरू कराने की मांग को आगे भी संबंधित अधिकारियों और डीएवी प्रबंधन के समक्ष उठाते रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और डीएवी शिक्षण संस्थान के प्रबंधन से मांग की कि संस्थान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द पुन: संचालित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें और बंद पड़े परिसर का सदुपयोग हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें