फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे नांगल चौधरी, सहपाठी रहे दिवंगत चौधरी मालाराम को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को नांगल चौधरी पहुंचे और अपने सहपाठी एवं दिवंगत पूर्व सरपंच चौधरी मालाराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत मालाराम के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी मालाराम के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी मालाराम उनके सहपाठी और पुराने साथी रहे हैं। उनके साथ बिताए गए दिनों की अनेक यादें आज भी उनके मन में ताजा हैं। मालाराम एक मिलनसार, सरल स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि क्षेत्र और उनके पुराने साथियों को भी गहरा दुख पहुंचा है। हुड्डा ने कहा कि मालाराम ने अपने जीवन में समाज और गांव के लोगों के लिए हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया। उनका अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पुराने सहपाठी के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा आघात पहुंचा। हुड्डा के नांगल चौधरी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत चौधरी मालाराम को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता यादव, पूर्व संसदीय सचिव दान सिंह, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया, बलदेव सिंह चहल, एडवोकेट जसबीर सिंह ढिल्लों सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें