फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी में पिज़्ज़ा कैफे पर चली दिनदहाड़े गोली, बाल-बाल बचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 08:15 PM IST

नारनौल के नांगल चौधरी में बहरोड़ रोड पर स्थित एक पिज्जा कैफे पर दिन दहाडे़ गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गोली चलाने वाले हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पंहुच कर मामले की जांच में जुट गया। कर्मचारियों के अनुसार बहरोड़ रोड पर स्थित ब्रदर्स पिज़्ज़ा कैफे पर दोपहर करीब 2 बजे के आसपास बाइक पर बैठ कर आए एक युवक ने अंदर घुसते ही धमकी भरे शब्दों में कहा कि मालिक को बता देना कि लक्की नांगल सोडा आया था और कहते हुए पिज्जा कैफै पर लगे गेट के शीशे पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली शीशे को तोड़ती हुई अंदर जा लगी। गनीमत रही कि उस दौरान अंदर बैठे लोगों को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज़ से कैफे में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी और सीआईए टीम मौके पर पंहुच गई और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कैफे से गोली का खाली कारतूस बरामद कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें