फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, भूपेंद्र हुड्डा ने किया संवाद; सरकार पर सवाल उठाकर कांग्रेस के समर्थन का आह्वान

महेंद्रगढ़। कस्बे के अनाज मंडी में मंगलवार को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे और पहली बार सतनाली में कार्यकर्ताओं व लोगों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पूर्व पदाधिकारियों और विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रदेश की शिक्षा, रोजगार, किसान, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए। लोहारू से विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि कम समय में ही कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने इस छोटे कार्यक्रम को रैली का रूप दे दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जात-पात से ऊपर उठकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने सरकारी स्कूलों की संख्या कम होने पर सरकार से सवाल किए। सम्मेलन में दावा किया गया कि करीब 5,000 स्कूलों को बंद किया है। हुड्डा ने किसानों की स्थिति, फसल खराब होने पर मुआवजा और युवाओं के रोजगार के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को अवसर और सरकारी भर्तियों से जुड़े सवालों पर भी बात की। हुड्डा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। मंच से कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठित रहने का आह्वान किया गया। उन्हें गांव-गांव तक पहुंच बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया। -------------------- - मुख्य नेताओं की उपस्थिति मंच पर पूर्व विधायक राव दान सिंह, जिलाध्यक्ष सतवीर झूकिया, पूर्व पीसीएस अनीता यादव, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अक्षत यादव, अरुण यादव और सतनाली से सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल भी मंच पर थे। कई अन्य कांग्रेस नेता और स्थानीय प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें