फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जलमहल के पंचकुई तालाब में चला स्वच्छता अभियान, प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच के सदस्यों ने की साफ-सफाई

ऐतिहासिक जलमहल के साथ लगते पंचकुई तालाब और आसपास के क्षेत्र में रविवार को प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच के सदस्यों ने तालाब परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित किया और लोगों को सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। मंच के प्रधान प्रमोद शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करना है। ऐतिहासिक धरोहरें शहर की पहचान होती हैं, इसलिए इनके आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान जारी रखे जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि तालाब और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करें। अभियान में मंच के उपप्रधान मूलचंद सैनी, सचिव विक्रम यादव, सहसचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विकास निर्मल और प्रवीण अग्रवाल के अलावा महेश अरोड़ा, मनीष आहूजा, रामचंद्र यादव, रामकिशन सैनी, विनोद यादव सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें