फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आगमन पर शहर में गूंजे माता रानी के जयकारे, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नारनौल। शक्ति उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का रविवार से शुभारंभ हुआ। नवरात्र के शुभारंभ पर पहले दिन शहर मां चामुंडा देवी मंदिर व मां नैना फतेह देवी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अनेक लोगों ने माता रानी को प्रसन्न करने के लिए घरों में कलश स्थापना कर नवरात्र बैठाए। अनेक लोग माता रानी से मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए नौ दिनों व्रत भी रखेगें। नवरात्र के शुभारंभ को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र टाइगर क्लब परिवार शहर में निकाली गई कलश शोभायात्रा रही। इसे क्लब द्वारा रविवार को प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर से 501 महिलाओं द्वारा कलश और 251 ध्वजाओं के साथ भव्य कलश एवं ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी और सुशीला सैनी ने माता रानी की ध्वजा दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें