फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मकान खाली कराने को लेकर मारपीट करने का आरोप

नारनौल। कैलाश नगर में मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे कृष्ण पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महावीर चौक पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जयसिंह ने बताया कि 28 अगस्त को शाम करीब चार बजे उसका भतीजा उसके घर आया और मकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब साढ़े सात बजे भी वह अपने साथियों के साथ सफेद कैंपर में सवार होकर आया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और कैंपर से दरवाजे में टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। आरोपियों ने घर के सामान और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें