फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: नीरपुर गांव से 21 किमी की हाफ मैराथन का आयोजन, एसडीएम ने की शिरकत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 05:31 PM IST

मंडी अटेली के गांव नीरपुर में रविवार को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया। मैराथन की थीम रन फोर अरावली, ग्रीन अरावली, रन अरावली रही। नीरपुर स्थित एक्युम क्लब परिसर में आयोजित मैराथन में लगभग 800 धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने 21, 10 व 4 किमी हाफ मैराथन दौड़ में भाग लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सीएम के ओएसडी अभिमन्यु सिंह रहे। समारोह में जिला प्रमुख राकेश कुमार, एसडीएम मनोज कुमार, सीटीएम मंगल सैन व चेयरमैन सुनील राव सहित सरपंच व ग्रामीण मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गांव सरपंच रतन सिंह ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेलों की ओर प्रेरित करना व समाज में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। साथ ही आयोजन की थीम माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और अरावली क्षेत्र के संवर्धन का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया। 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ नीरपुर से शुरू हो कर बिहाली, कांटी, खेड़ी कान्हावास तक रही। मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पौधे व स्मृति चिह्न भेंट किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें