फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी मनुष्य का अंत होना निश्चित, मिलकर करें संघर्ष : राज बब्बर

कुरुक्षेत्र। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। यह अहंकार की हार का भी प्रतीक है। अहंकारी व्यक्ति का अंत होना निश्चित है। इस पर्व से हम सभी को यह संदेश लेते हुए मिलकर संघर्ष करना चाहिए। यह आह्वान प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने किया। वे मंगलवार को मेला ग्राउंड में धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा पर्व पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर गदगद हुए राज बब्बर ने कहा कि इस धरा पर आना सौभाग्य की बात है और उन्हें ऐसे पर्व पर यह मौका मिल पाया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आर्दश को जीवन में अपनाते हुए बुराई के खिलाफ खड़े होना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक व्यंग्य के साथ कहा कि अब जनता को चाहिए कि भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खात्मे के लिए संघर्ष करना चाहिए। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि रावण बहुत बड़ा विद्वान था लेकिन उसे अहंकार हो गया था। इसी अहंकार रूपि बुराई को खत्म करने के लिए भगवान श्री राम ने अवतार लिया। सभी को श्रीराम का अनुशरण करते हुए अहंकार रूपि बुराई का खात्मा करने का संकल्प लेना चाहिए। अहंकारी मनुष्य का अंत होना निश्चित है। समाज में कोई व्यक्ति बड़ा छोटा नही होता, समाज बड़ा होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें