फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: केयू से स्टार्टअप हरियाणा कार्यक्रम का शुभारंभ, 23 जिलों के युवाओं को मिलेगा मंच

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राज्य स्तरीय ‘स्टार्टअप हरियाणा-सेवा संकल्प, विचार से विस्तार तक’ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। उन्होंने पोर्टल का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ करते हुए युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 23 जिलों के युवाओं को स्टार्टअप के लिए मंच और सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टार्टअप को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय छोटे शहरों और जिलों के युवाओं तक इसका पूरा सहयोग तंत्र पहुंचाना है। इससे ऐसे युवाओं को अपने विचार और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, नए उद्यमियों, गांवों और छोटे शहरों से आने वाले नवप्रवर्तकों के साथ पहले से काम कर रहे विस्तार की अवस्था वाले स्टार्टअप को भी जोड़ने की योजना है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में युवाओं को उनके विचार को आगे बढ़ाने से लेकर कारोबार का रूप देने तक सहयोग देने पर जोर दिया गया है। इसके तहत मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, निवेशकों और उद्योगों से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार का ऐसा तंत्र तैयार करना है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को भी अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में स्टार्टअप से जुड़े युवाओं और उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर चयनित युवाओं ने अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप संस्थापकों की ओर से अपने अनुभव साझा किए गए तथा युवाओं को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें