फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: बजट में अड़ंगा लगाने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के कुछ सदस्य प्रबंध में अड़चन डाल रहे हैं और वे बजट पास नहीं होने दे रहे। बजट पास न होने के चलते कमेटी कोई भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर पा रही है, जिसका नुकसान संगत को हो रहा है। यहां तक कि सरकार द्वारा मनोनीत किए गए कुछ सदस्य भी यही व्यवहार कर रहे हैं और ऐसे सदस्य कमेटी के बारे में विपरित चर्चा भी करते हैं, जिसके चलते न केवल कमेटी बल्कि प्रदेश सरकार के प्रति भी आम जन में गलत संदेश जा रहा है। यह कहना है कमेटी अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा का। कमेटी मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति की और फिर जनरल हाउस की बैठक बुलाई जाएगी और इन बैठक में शामिल न होने वाले सदस्यों के निवास पर धरना देने की अपील संगत से की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी हरियाणा कमेटी के बजट को पास करवाने के लिए सदस्यों से बातचीत करने की अपील की जाएगी। इस संबंध में एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही गुरुद्वारा आयोग को भी पत्र सौंपकर मांग की जाएगी कि ऐसे सदस्यों को निर्देशित किया जाए। इस मौके पर कमेटी के अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनिया माजरा, सतपाल सिंह डॉचर व शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। कमेटी कर्मचारियों को दी जाएगी महंगाई भत्ते की किस्त, दीवाली का बोनस भी मिलेगा लंबे समय से महंगाई भत्ते की किस्त मिलने की राह देख रहे एचएसजीएमसी कर्मचारियों को दीपावली पर संस्था के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने महंगाई भत्ता देने का तोहफा दिया है। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते की किस्त देने की घोषणा की। इसके साथ ही कमेटी के कर्मचारियों को दीवाली के बोनस के रूप में तीन-तीन हजार रुपये देने का भी ऐलान किया है। झीडा ने कहा कि काफी लंबे समय से हरियाणा कमेटी के कर्मचारी महंगाई भत्ते की किस्त की राह देख रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कर्मचारियों को इस दीपावली पर महंगाई भत्ता की किस्त देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों की मासिक सैलरी 10 हजार से 12 हजार के बीच में है उन्हें 10 फीसदी, 13 से 14 हजार तक के कर्मचारियों को 9, 15 से 16 हजार के बीच कर्मचारियों को 8, 19 से 20 हजार तक के कर्मचारियों को 6 , 20 से 25 हजार तक कर्मचारियों को 5, 25 से 35 हजार तक के कर्मचारियों को 4, 35 से 49 हजार तक कर्मचारियों को 3, 50 से 99 हजार तक के कर्मचारियों को दो और एक लाख से अधिक सैलानी वाले कर्मचारियों को एक फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त दी जाएगी। दीवाली पर तीन-तीन हजार रुपये विशेष भत्ता भी दिया जाएगा जो कि पिछली बार 1500 रुपये दिया गया था। महंगाई को देखते हुए इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। झीडा ने बताया कि कमेटी के मुख्य सचिव और सचिव व ओसडी की सैलरी में को 5-5 हजार रुपए बढौतरी की गई है। डेली वेज के कर्मचारी की दिहाड़ी बढ़कर 350 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें