फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: भैया दूज पर घर में गैस सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे, लाखों का सामान राख

कुरुक्षेत्र। भैया दूज पर्व पर बुधवार को शहर की भट्ठा कॉलोनी में खाना बनाने के दौरान एक घर के गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया तो वहीं आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग मामूली रुप से झुलस गए। गनीमत रही इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। हरदोई, उत्तरप्रदेश की रहने वाली मोनी ने बताया कि उनका परिवार किराए के कमरे में रहता है। भैया दूज पर्व के चलते उसके पास बहन आई थी। पति आनंद व बेटा मितन कमरे में सोए हुए थे तो उसके पास बहन भैया दूज पर्व के चलते आई थी। वह उसके लिए खाना बनाने लगी, जिसके लिए कुछ दिनों पहले ही भरवाए गैस सिलिंडर को चूल्हे पर लगाया। जैसे ही चूल्हे पर लाइटर जलाया तो अचानक ही गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। पाइप के जरिए आग फैल गई जो कपड़ों व अन्य सामान तक पहुंच गई। उसने शौर मचाया तो पति व बेटा उठकर बाहर निकले जबकि मकान मालिक जगतार सिंह भी आनन-फानन में पहुंचे। उनके साथ बेटे सुखविंद्र सिंह के अलावा गुरमीत सिंह, सुखू, बिल्लू भी पहुंच गए और सभी पानी से भीगे कंबल व बोरियों से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सुखू, गुरमीत सिंह, गुरमीत सिंह व सुखविंद्र मामूली रूप से झुलस गए। तभी गुरमीत सिंह गैस सिलिंडर उठाकर बाहर खेतों की ओर सूनसान गली में ले गए तो वहां आग पर काबू पाया जा सका। इसी दौरान आग लगने से घर के कपड़े, फ्रीज व अन्य सामान जल गया। उधर सूचना मिलने पर मौके पर दमकल कर्मी भी गाड़ी लेकर पहुंचे तो उस समय तक आग पर आसपास के लोगाें ने काबू पा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो हादसे का जायजा लिया। उधर गुरमीत सिंह झुलसने पर ईलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे जबकि बाकी ने अपने स्तर पर उपचार लिया। हो सकता था बड़ा हादसा : गुरमीत सिंह मकान मालिक गुरमीत सिंह का कहना है कि समय रहते गैस सिलिंडर बाहर न फेंका होता तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिस कमरे में यह घटना हुई, उसी में मोनी के पति व बेटा सोए हुए थे। नीचे उनका परिवार भी रहता है, जहां पर उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें